{"_id":"77d2a302-5ae0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"man-and-woman-both-are-responsible-for-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के लिए लड़का-लड़की दोनों जिम्मेवारः खाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के लिए लड़का-लड़की दोनों जिम्मेवारः खाप
रोहतक/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2013 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाप पंचायतों ने गैंगरेप के मामले में एक विवादित बयान देकर खलबली मचा दी है। रोहतक में एक बैठक के दौरान पालम खाप के प्रधान किशन सिंह सोलंकी ने कहा कि दुराचार के मामलों के लिए लड़का-लड़की दोनों ही जिम्मेदार हैं। आजकल मोबाइल का चलन बढ़ गया है। लड़का फोन करके लड़की को बुला लेता है। मौके पर अन्य युवकों के आने पर सामूहिक दुराचार हो जाता है।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए जाट भवन में खाप पंचायतों ने बुधवार को बैठक बुलाई। इसमें पक्ष रखने को 17 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने ऑनर किलिंग को लेकर दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान खापों को 14 जनवरी को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
खाप पंचायतों के लिए मांगेंगे अधिकार
बैठक में खाप पंचायत के संयोजक ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट से दुराचार, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज जैसे मामलों में न्याय करने के लिए खाप पंचायतों को अधिकार देने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि कितने ही कठोर कानून बनाए गए हैं लेकिन कानून का डर समाज से लूट, डकैती, चोरी, दुराचार और भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को नहीं रोक पाया। समाज का भय ही इन अपराधों को रोक सकता है इसलिए उन्हें अधिकार दिए जाएं।
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप आरोपियों की आंखें निकाल देते
धनखड़ ने कहा कि अगर दिल्ली गैंग रेप का मामला उनके पास होता तो आरोपियों की आंखें निकाल लेते और हाथ काट देते ताकि डर के चलते कोई इस तरह का अपराध ना कर सके।
..तो 24 घंटे में ला देंगे सुधार
बैठक में पालम 360 खाप के प्रधान किशन सिंह सोलंकी ने कहा कि खापें 24 घंटे में समाज में सुधार ला सकती हैं, अगर उनके पास न्याय करने के अधिकार मिले।
ये भी थे बैठक में
बैठक में हुड्डा खाप के प्रधान कृष्ण हुड्डा, 84 खाप के प्रधान हरदीप सिंह अहलावत, गठवाल खाप के प्रधान दादा बलजीत मलिक सहित दर्जन भर से अधिक खाप पंचायतों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।