फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mallika Sherawat fans did not hit the car

मल्लिका शेरावत को प्रशंसकों ने कार से नहीं उतरने दिया

Tue, 08 Oct 2013 10:01 PM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2013 10:01 PM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat fans did not hit the car
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के अपने पैतृक गांव हरियाणा के जिला मोठ पहुंचते ही हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव पहुंचने से पहले ही हजारों की संख्या में खड़े लोग उनका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रशंसकों की भारी भीड़ के कारण वे अपनी टीम के साथ गाड़ी से सीधे लांबा फार्म हाउस में पहुंचीं। मल्लिका अपने टीवी शो ‘बैचलॉरेट इंडिया’ की शूटिंग के लिए गांव आई हैं।
विज्ञापन


मल्लिका 14 साल बाद अपने पैतृक पहुंचीं। उन्हें सबसे पहले गुरुद्वारे में माथा टेकना था, लेकिन भारी भीड़ के कारण अपनी हवेली में चली गईं।

मल्लिका ने ‘बैचलॉरेट इंडिया मेरे ख्यालों की मल्लिका’ के कुछ सीन भी अपने पैतृक आवास में शूट किए।

हिसार के एसपी सतीश बालन ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री के आने की पहले से कोई सूचना नहीं थी, जिस कारण सुरक्षा का विशेष इंतजाम नहीं किया जा सका। मोठ में हर कोई बॉलीवुड अभिनेत्री को नजदीक से देखने को उत्सुक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। टीवी सीरियल के कई दृश्यों की शूटिंग लांबा फार्म हाउस में होनी है। इसके लिए मल्लिका अपनी पूरी टीम के साथ पहुंची हैं।

उनके पिता दिल्ली में चीफ इंजीनियर रिटायर्ड हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले वे अपने बेटी के फिल्म इंडस्ट्री में जाने के फैसले के खिलाफ थे परंतु अब उन्हें महसूस हुआ है कि उनकी बेटी का फैसला ठीक था।


मल्लिका के अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा से सम्मानित होने वाला दिन गौरवशाली था। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी बेटी समाजसेवी अभियान से  जुड़ने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed