फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youths riding a Bolero created a ruckus at the toll plaza at late night

Haryana: टोल प्लाजा पर देर रात बदमाशों का उत्पात, डंडों से तोड़े 10 बूथों के शीशे, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

Mon, 17 Nov 2025 03:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 03:12 PM IST
सार

रविवार देर रात बोलेरो सवार युवकों ने सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया।  युवकों ने करीब 10 बूथों के शीशे तोड़ दिए। 

विज्ञापन
Youths riding a Bolero created a ruckus at the toll plaza at late night
बदमाशों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात - फोटो : संवाद

विस्तार

नांगल चौधरी क्षेत्र के सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर रविवार देर रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने करीब 10 बूथों के शीशे तोड़ दिए और कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य उपकरणों को भी क्षति पहुंचाई।

विज्ञापन


टोल मालिक के मुताबिक इस घटना में करीब 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। टोल पर अचानक हमला होने से कर्मचारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने पर मजबूर हो गए। घटना के बाद टोल प्लाजा परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टोल प्रबंधन की ओर से पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed