{"_id":"68c5d5c494d27c2528031e0f","slug":"youth-should-spread-legal-knowledge-in-the-society-suresh-yadav-narnol-news-c-203-1-mgh1004-120102-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में विधिक ज्ञान का प्रसार करें युवा : सुरेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में विधिक ज्ञान का प्रसार करें युवा : सुरेश यादव
Sun, 14 Sep 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- विधिक साक्षरता कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थी विशेषज्ञ एवं शिक्
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), नारनौल के सहयोग से विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया।
पैनल अधिवक्ता सुरेश यादव एवं उनकी डीएलएसए टीम ने विधि विभाग के विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए विधिक साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता सुरेश यादव ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे विधि के दूत बनकर समाज में विधिक ज्ञान का प्रसार करें ताकि जनता को जागरूक किया जा सके।
उन्होंने सत्र के दौरान डीएलएसए की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। इसमें निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा वंचित वर्गों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना शामिल है। विशेष रूप से बाल अधिकारों और यौन उत्पीड़न से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता हकेंवि में विधि विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीन डॉ. प्रदीप सिंह ने की। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरणों के इतिहास, संरचना एवं सामाजिक कल्याणकारी कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।