{"_id":"68a7800e562e56fd230983a2","slug":"youth-should-adopt-self-employment-dr-purna-prabha-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119441-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार अपनाएं युवा : डॉ. पूर्ण प्रभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार अपनाएं युवा : डॉ. पूर्ण प्रभा
Fri, 22 Aug 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-68 राजकीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय उद्यमिता दिवस पर कार्यक्रम में हिस्सा लेते
महेन्द्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय वीरवार को अंतरराष्ट्रीय उद्यमिता दिवस और उत्सवधर्मिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने दीप जलाकर किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता की संकल्पना, उसकी प्रासंगिकता एवं बदलते वैश्विक परिदृश्य में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि आज के दौर में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए पारंपरिक रोजगार की अपेक्षा स्वरोजगार और स्टार्टअप की ओर अग्रसर होना चाहिए।
मुख्य वक्ता डॉ. जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व एवं इसके विविध फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उद्यमिता आज की अर्थव्यवस्था का आधार है, जो न केवल रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।