फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth shot dead due to mutual enmity

आपसी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

Thu, 29 Apr 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead due to mutual enmity
श्मशान भूमि से नाते में दादी का दाह संस्कार कर लौट रहे एक युवक को चार लोगों ने गोली मार दी। हमलावरों ने वारदात को अंजाम सरकारी अस्पताल के गेट के सामनेेेे दिया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से कुछ दूरी पर ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई पर डीजीपी ने थाना प्रभारी, हेड कांस्टेबल और होमगार्ड को 20 हजार रुपये इनाम के रूप में देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कस्बे के वार्ड नंबर 3 का रहने वाला है। वीरवार सुबह परिवार के लोग पड़ोस की रिश्तेदार जो की नाते में उनकी दादी लगती थी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्मशान से वापस आ रहे थे। इस दौरान कुलदीप व प्रहलाद भी उसके साथ ही चल रहे थे। जब वे लोग आंबेडकर चौक से आगे पुराने सरकारी अस्पताल गेट के पास पहुंचे तो गेट के अंदर से विक्की उर्फ विकास देसी पिस्टल हाथ में लिए हुए आए और प्रहलाद पर गोली चला दी। गोली प्रहलाद की छाती में लगी। इस दौरान आरोपी विक्की के साथ जोनी, नवीन व अशोक भी थे। पुलिस ने घायल के भाई राजेश के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुछ मिनटों बाद ही आरोपी को किया गिरफ्तार
सिविल अस्पताल से थाने की दूरी मात्र 250 से 300 मीटर है। वारदात के तुरंत बाद किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। तभी थाना प्रभारी इंसपेक्टर उमर मोहम्मद, मुंशी मनोज कुमार तथा एक होमगार्ड प्रदीप कुमार को लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां पर आरोपी का पीछा करते हुए डेढ़ मिनट बाद ही अवैध हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने 20 हजार रुपये देने की घोषणा की
हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार करने पर कनीना थाना पुलिस की टीम सराहना की है। टीम में थाना प्रभारी उमर मोहम्मद, मुंशी मनोज कुमार, होमगार्ड प्रदीप कुमार डीजीपी की तरफ से पुलिस की टीम को प्रशंसा पत्र और 20 हजार से सम्मानित किया जाएगा है। डीजीपी ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को दी।
एक वर्ष पहले हुआ था परिवारों में झगड़ा:
बता दें कि प्रहलाद और विक्की उर्फ विकास दोनों एक ही खानदान से हैं। करीब एक साल पहले दोनों के परिवारों में आपसी झगड़ा हुआ था। उस समय इनका आपस में समझौता हो गया था। तब से इनकी रंजिश चलती आ रही है। इस रंजिश के चलते विकास ने इस घटना को अंजाम दिया है।

वर्जन:
आपसी रंजिश के चलते तीन-चार लोगों ने एक युवक पर गोली चलाई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी का अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- राजीव कुमार, डीएसपी कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed