{"_id":"6a6101c4272d5152d60267a4","slug":"youth-jjp-inso-protest-at-jantar-mantar-against-the-lathi-charge-and-paper-leak-narnol-news-c-196-1-nnl1010-142854-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में युवा जेजेपी-इनसो का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में युवा जेजेपी-इनसो का प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 07 सीटीएम को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपते जजपा व इनसो कार्यकर्ता। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। युवा जननायक जनता पार्टी और इनसो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीटीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में था।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ पेपर लीक से लाखों युवाओं की मेहनत बर्बाद हो रही है, दूसरी तरफ आवाज उठाने पर लाठियों से जवाब दिया जा रहा है।
युवा जेजेपी और इनसो ने जंतर-मंतर लाठीचार्ज की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने सभी पेपर लीक मामलों की समयबद्ध जांच कर दोषियों को कठोर दंड देने की भी मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष सचिन पार्षद, प्रभारी विष्णु डाबड़, अनमोल गुप्ता, बजरंग गुर्जर, शेरू महरमपुर, सुनील जेवली, मास्टर हरचंद तोबड़ा, महेन्द्र खन्ना, बेदू राता, वीरेंद्र घटाशेर, लालचंद सैनी, संदीप भाखर नगर पार्षद, विजय छिलरो, सुशील सहरावत अधिवक्ता, विजयपाल अधिवक्ता आदि अनेकों कार्यकर्ता थे।