फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth injured in road accident died during treatment

सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 04 Jul 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident died during treatment
नारनौल। नीरपुर पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इसकी शिकायत महावीर चौकी में दी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बलाहा खुर्द निवासी शनिराम ने बताया कि वे तीन भाई हैं। जिसमें सबसे छोटा भाई करीब 35 वर्षीय वीरभान जोकि कादीपुरी में मजदूरी करता था। सोमवार को उसे सूचना मिली की छोटे भाई वीरभान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इस सूचना पर वह अपने परिजनों साथ पुलिस चौकी पहुंचा। जहां उसे जानकारी मिली की रविवार को नीरपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed