फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth injured in assault

गांव बिहाली में दुल्हड़ी के दिन आपसी झगड़े में एक की मौत

Tue, 30 Mar 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in assault
गांव बिहाली में एक युवक के साथ की गई मारपीट में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर एक युवक का नामजद व दो अज्ञात पुलिसकर्मी सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की हत्या के बाद गांव बिहाली के सैकड़ों लोगों ने परिजनों के साथ थाना अटेली के बाहर देर रात तक शव को रखकर प्रदर्शन किया। रात करीब 10 बजे जब उप पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर उचित कार्रवाई व आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने की बात कही तो मंगलवार सुबह मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बैरावास निवासी अशोक कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि गांव बिहाली निवासी उसका 28 वर्षीय भांजा नवीन कुमार होली पर्व के दिन हरिजन चौपाल के पास बैठा हुआ था। जिसके साथ उसी गांव के निवासी धर्मेंद्र कुमार ने मारपीट की। मारपीट के बाद उसी स्थान पर दो पुलिस कर्मचारी थे उन्होंने भी आकर उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का कहना है कि कर्मचारियों ने उसे घर पर ले जाकर बेरहमी से पीटा। जिसके कारण वह रात भर दर्द से चीखता रहा। सुबह होने पर जब उसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया तो चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अटेली पुलिस ने नारनौल सामान्य अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब मृतक के परिजनों ने मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारी व गांव के युवक धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग रखी। परिजन हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर थाना अटेली के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन पर बैठ गए। देर रात तक यह धरना प्रदर्शन चलता रहा। मौके पर पहुंचे उप पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर हत्या का मामला दर्ज करने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने से पहले गांव के शिष्टमंडल ने स्थानीय विधायक से भी मुलाकात करके इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की। उसके बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed