Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth festival is a powerful platform to hone the hidden talent of students: MLA

युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच : विधायक

Sat, 31 Oct 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth festival is a powerful platform to hone the hidden talent of students: MLA
फोटो नंबर-22युवा महोत्सव में हरियाणवीं नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
नारनौल। युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। यह बात विधायक ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नौवें जोनल युवा महोत्सव तरंग के शुभारंभ अवसर पर कही।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) की ओर से आयोजित यह महोत्सव 2 नवंबर तक चलेगा। इसकी मेजबानी 15 साल बाद राजकीय महाविद्यालय नारनौल को मिली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर देते हैं। महोत्सव के को-कन्वीनर डॉ. हवा सिंह ने बताया कि इसमें महेंद्रगढ़ जिले के 21 महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिताओं के लिए कॉलेज परिसर में पांच मंच तैयार किए गए हैं, जहां कुल 65 विधाओं में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के पहले दिन क्रिएटिव कोरियोग्राफी, सोलो सिंगिंग, स्किट, गीत, भजन, गजल, रंगोली और पोस्टर मेकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की डीन छात्र कल्याण डॉ. करण सिंह, निदेशक अदिति शर्मा और सह-निदेशक सुशांत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजन सचिव डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, आयोजन समिति के सदस्य और विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed