{"_id":"667f0089a483cc912507a95b","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113618-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 28 Jun 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी अटेली। रेवाड़ी-नारनौल-फुलेरा रेलमार्ग पर बेगपुर अंडरपास के समीप शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान उनिंदा निवासी योगेश के रूप में हुई हैं। जीआरपी को शुक्रवार सुबह करीब साढे 6 बजे बेगपुर अंडरपास के समीप एक युवक का शव पटरियों पर पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर जीआरपी ने युवक की शिनाख्त कर शव नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि गांव उनिंदा निवासी योगेश सुबह शौच के लिए गया था। इस दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई और चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। योगेश अविवाहित था और खेती बाड़ी करता था। उसके शव के पास बाइक भी खड़ी मिली है। जीआरपी से आईओ सुमन लता ने बताया कि मृतक का दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।