फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth demand: Government should increase employment opportunities, include AI in courses

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं की मांग-रोजगार के अवसर बढ़ाए सरकार, कोर्स में जोड़े एआई

Wed, 28 Jan 2026 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth demand: Government should increase employment opportunities, include AI in courses
फोटो नंबर- 10अभिषेक, छात्र, राजकीय कॉलेज, अटेली
नारनौल। हरियाणा सरकार के आगामी बजट से युवाओं को भी काफी उम्मीदें हैं। युवाओं ने सरकार से नए रोजगार परक कोर्स व एआई कोर्स को कॉलेज में शामिल करने, सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने और स्टार्टअप के लिए सरल निवेश व प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बजट में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन

----------
युवा वर्ग की राय

स्थानीय कॉलेजों में रोजगार परक कोर्स का अभाव है। वहीं दूसरे शहर में स्थित कॉलेज व निजी संस्थानों से रोजगार परक कोर्स में डिग्री प्राप्त करना महंगा साबित हो रहा है। यही कारण है कि कुछ सालों से कॉलेज में दाखिले कम हो रहे हैं। सरकार से अपील है कि कॉलेजों में पारंपरिक कोर्स के साथ-साथ रोजगार परक कोर्स को भी शामिल किया जाएं। -प्रीति शर्मा, छात्रा, महिला कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन

----------
आईटीआई व पॉलीटेक्निक डिप्लोमा सहित अन्य इंजीनियरिंग कोर्स महंगे हो रहे हैं। वहीं रोजगार के अवसर कम है इसलिए क्षेत्र के युवाओं को बड़े शहरों में कम वेतन पर काम करना पड़ रहा है। सरकार से अपील है कि जिले में उद्योग स्थापित किए जाएं और निजी सेक्टर में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर बढ़ाए जाने को लेकर एक प्रभावी योजना बजट में शामिल की जाए। -रोहित, छात्र, आईटीआई, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सरकार नौकरियों की तैयारी के लिए युवा नियमित रूप से पढ़ाई करते हैं लेकिन सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती नहीं होने के कारण अनेक युवाओं को अवसर नहीं मिल पाते। सरकार को ग्रुप सी व डी की नौकरियों में नियमित भर्ती करनी चाहिए जिससे योग्य युवा को रोजगार प्राप्त हो सकें। -अभिषेक, छात्र, राजकीय कॉलेज, अटेली
---------
सरकार को बजट में बेहतर छात्रवृत्ति योजनाओं को शामिल करना चाहिए। वहीं शिक्षा ऋण की प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी भी मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित अन्य विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। -पायल शर्मा, छात्रा, महिला कॉलेज, नारनौल।

----------
स्टार्टअप के लिए बेहतर व सरल निवेश की योजना और अधिक जानकारी के लिए नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन की योजना को भी बजट में शामिल करना चाहिए जिससे प्रतिभाशाली युवक अपने सपनों को साकार कर सकें।

-नवीन, छात्र, आईटीआई, नारनौल।
---------
आधुनिक समय में एआई का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है लेकिन एआई की बुनियादी जानकारी सहित अन्य कोर्स युवाओं की पहुंच से दूर हैं। सरकार को एआई कोर्स शुरू करने की प्रभावी योजना को बजट में शामिल करना चाहिए जिससे युवा एआई तकनीक की जानकारी प्राप्त कर देश के तकनीकी और आर्थिक विकास में योगदान दे सकें। -अंजली, छात्रा, महिला कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article