{"_id":"63fb9a037ec323cc310acfb4","slug":"youth-caught-stealing-motorcycle-handed-over-to-police-narnol-news-c-17-1-78467-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मोटरसाइकिल चोरी करता युवक पकड़ा, किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मोटरसाइकिल चोरी करता युवक पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
Sun, 26 Feb 2023 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगल चौधरी। गांव रायमलिकपुर में अल सुबह साढ़े तीन बजे के लोगों ने मोटरसाइकिल चोरी कर रहे एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक ने 25 जनवरी को भी मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की है।
रायमलिकपुर निवासी भजनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 व 26 फरवरी को उनके घर में शादी का कार्यक्रम था। 26 फरवरी सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब वह घर के बाहर निकला तो दो युवक घर के सामने खड़ी उसकी मोटरसाइकिल में चाभी लगा रहे थे। उसे आता देखकर वे दोनों वहां से भागने लगे, लेकिन उसने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम निकेश गांव चेची का नंगला (राजस्थान) बताया। दूसरे लड़के का नाम मोहित उर्फ रोहित निवासी चेची का नांगल बताया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि वे दोनों ने 25 जनवरी को भी नजदीक के मकान के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसको गांव गोनेड़ा में दीपांशु को बेच दिया था।