{"_id":"600eeb7d8ebc3e56815f9ee3","slug":"youth-arrested-with-25-kg-of-hemp-narnol-news-rtk5925137145","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
नारनौल सीआईए टीम ने रविवार की देर शाम थाना नांगल चौधरी के गांव बुढ़वाल के क्षेत्र में करीब 25 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान संदीप निवासी गोनेडा राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने नशाखोरी के खिलाफ पहले ही अभियान चलाया हुआ है। एसपी ने सभी एसएचओ, सीआईए इंचार्ज व चौकी इंचार्ज को सख्त हिदायत दे रखी हैं कि जिले में किसी प्रकार का नशे का कारोबार सहन नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी जिले में सुल्फा, गांजा के मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। सीआईए नारनौल ने करीब 25 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए को सूचना मिली कि संदीप मादक पदार्थ (गांजा) लेकर कोटपूतली की तरफ से नांगल चौधरी आ रहा है, जो नाकाबंदी की जाए तो आरोपी को पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर सीआईए ने नांगल चौधरी के क्षेत्र गांव बुढ़वाल के बस स्टैंड के समीप नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद कोटपूतली की तरफ से एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। जिसे रुकवाकर ड्राइवर से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संदीप निवासी गोनेडा राजस्थान बतलाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी में करीब 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके पर गांजे के साथ गाड़ी को जब्त कर लिया गया और थाना नांगल चौधरी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत नारनौल में पेश किया गया,जहां से न्यायालय ने आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके साथियों व अन्य अवैध मादक पदार्थ के बारे में पूछताछ की जाएगी।