{"_id":"63430e775075be6035418ab2","slug":"youth-are-excited-about-voting-for-the-first-time-narnol-news-rtk66039286","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मतदान को लेकर उत्साहित हैं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मतदान को लेकर उत्साहित हैं युवा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पंचायत चुनावों में तमाम नये युवा मतदाताओं को मतदान करने का मौका मिलेगा। इसको लेकर वे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि पहली बार मतदान कर वे गांव की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में भागीदार होंगे।
युवाओं का कहना है कि गांवों का अपेक्षित विकास होना चाहिए ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। ऐसे ही व्यक्ति को सरपंच चुनेंगे जिनके अंदर गांव का विकास कराने और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसे दूर कराने का जज्बा होगा। वे बिना किसी दबाव और भय के मनमाफिक प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। गांवों में तमाम ऐसे युवा हैं जो नये मतदाता बने हैं। ऐसे युवाओं की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
पहली बार मिलेगा गांव की सरकार बनाने का अवसर
पहली बार मत का प्रयोग को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब गांव की सरकार में भागीदारी की योग्यता पूरी कर ली है। अब स्थायी रूप से गांव से लेकर विधायक व सरकार चुनने में भागीदारी निभा सकेंगे। वह हर दृष्टि से अव्वल एवं सक्षम उम्मीदवार का चयन करेंगे।- हर्ष राजपूत, गांव अगिहार
विज्ञापन
-
विकास कराने वाले को ही चुनेंगे
वायदे नहीं बल्कि विकास को प्राथमिकता देने व गांव को हर दृष्टि से ऊंचा उठाने की सोच रखने वाले उम्मीदवार को ही वोट देंगे। गांव की सरकार के चयन में पहली बार भागीदारी निभाने को लेकर काफी उत्साहित हूूं।
- ज्योति, पहाड़वास
- गांव की सरकार बनाने में होगी भागीदारी
पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा। अब मतदान का हक मिल गया है। गांव से लेकर संसद तक की सरकार में भागीदारी रहेगी। गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की सोच रखने वाले उम्मीदवार के पक्ष में ही मतदान करेंगे।- नरदीप, बलाना
-
धरातल से जुड़े उम्मीदवार को ही जाएगा पहला वोट
लोकतंत्र के महापर्व में अब वह भी आहूति डाल सकेगा। ग्राम पंचायत चुनावों से पहली बार मत का प्रयोग आरंभ होगा जो गर्व की बात है। पहले मत से ही गांव की सरकार चुनी जाएगी। अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में मत का प्रयोग अवश्य करेगा।- सचिन यादव, खातोदड़ा
-
पहली बार मतदान को लेकर उत्साहित
इस बार पंचायत चुनावों में पहली बार मत का प्रयोग करने का मौका मिलेगा। मतदान को लेकर काफी उत्सुकता है। गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले शिक्षित एवं योग्य उम्मीदवार के पक्ष में मत का प्रयोग करेगी। खुशी है कि लोकतंत्र में अब मताधिकार का हक मिल गया।- मिनाक्षी, निची भांडोर
-
विकास कराने वाले को देंगे वोट
वायदे नहीं बल्कि विकास कराने वाले को ही पहला वोट मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र के माहौल से भलीभांति परिचित हैं। गांव की सरकार चुनने का अवसर मिलने से उत्साहित हैं। सबसे शिक्षित उम्मीदवार को ही मतदान करेंगे।- भजनलाल, बलाना