फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth and woman killed in horrific road accident

भीषण सड़क हादसे में युवक व महिला की मौत

Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth and woman killed in horrific road accident
कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर ट्राले व बुलेट बाइक की टक्कर में बवानियां निवासी 27 वर्षीय युवक नितिन व 24 वर्षीय महिला सुमन यादव निवासी बचीनी की मौत हो गई। वीरवार सुबह साढे़ दस बजे गांव बुचावास से गुजर रहे 152 डी से करीब 100 मीटर आगे कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर ट्राला चालक के गलत ओवरटेक करते हुए बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक उछलकर दूर गड्ढों में जा गिरी। टक्कर के बाद पुलिस व आसपास के लोगों ने घायल युवक व महिला को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर ट्राले को कब्जे में लेते हुए ट्राला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया व शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बचीनी निवासी महिला को जाना था कनीना व युवक जा रहा था गुरुग्राम
पुलिस को दी शिकायत में गांव बवानिया निवासी रणधीर ने बताया कि उसका भतीजा नितिन गुरुग्राम में एक बैंक में नौकरी करता है। सुबह करीब नौ बजे वह उसके भाई विनोद के मकान में बैठा हुआ था। उसी समय उसके भतीजे नितिन के दोस्त सुरेश कुमार निवासी बचीनी की पत्नी सुमन यादव घर आई तथा डॉक्टर से मिलने के लिए कनीना तक छोड़ने की बात कही। इसके बाद भतीजा नितिन व सुमन बुलेट बाइक पर कनीना के लिए चल पड़े। उसे अपने दूसरे भतीजे रजनीश के साथ कनीना जाना था तो वह भी उनके पीछे बाइक द्वारा कनीना के लिए निकला था। जब वह पर 152 डी से करीब 100 मीटर दूरी पर कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग पर पहुंचे तो भतीजे नितिन की बाइक साइड में चल रही थी इसी दौरान कनीना की ओर से एक ट्राला चालक अपने ट्राले को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए आ रहा था। उसने गलत दिशा में ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा अन्य लोगों की सहायता से दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने नितिन और सुमन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा रणधीर के बयान पर दोनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राला को कब्जे में लेकर ट्राला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed