{"_id":"6207ff7c57edfb43d343ffe9","slug":"young-man-hanged-himself-in-private-hotel-due-to-love-affair-narnol-news-rtk638244230","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने निजी होटल में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने निजी होटल में लगाया फंदा
विज्ञापन
रेवाड़ी रोड पर एक निजी होटल के कमरे में युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। होटल संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मृतक की माता ने युवती के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में महिला ने युवती पर आरोप लगाया है कि उसके बेटे ने युवती के प्रेम प्रसंग के चक्कर में फंदा लगायाहै। पुलिस ने मृतक की माता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार रेवाड़ी रोड पर एक निजी होटल में एक युवक व एक युवती ने वीरवार को कमरा किराए पर लिया था। वीरवार की रात्रि दोनों कमरे में ही थे। अगले दिन शुक्रवार को युवती सुबह करीब 12 बजे वहां से चली गई जबकि युवक कमरे में ही था। रात्रि करीब नौ बजे होटल कर्मचारी ने युवक से खाना आदि के बारे पूछताछ भी की लेकिन खाना लेने से मना कर दिया। सुबह करीब 11 बजे चेक आउट के दौरान कमरे को चेक करने के लिए कर्मचारी गया तो युवक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद होटल कर्मचारी ने डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के कमरे का दरवाजा खोला। जहां युवक पंखे के हुक में रस्सी का फंदा डालकर लटका हुआ था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवक की पहचान गांव बसई निवासी 21-22 वर्षीय अनूप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की माता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक ड्राइवरी का कार्य करता था तथा अविवाहित था।