फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   young man going to his mother on Diwali died after falling from train In Narnaul

Narnaul: दिवाली पर अपनी मां के पास जा रहे युवक की ट्रेन से गिरने से मौत, दरवाजे के पास खड़ा था मृतक

Wed, 30 Oct 2024 03:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Oct 2024 03:03 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय दिवाली के अवसर पर गांव बाछड़ी नीमका थाना अपनी मां के पास जा रहा था। बताया जा रहा है कि विजय कुंड में फायर फाइटर का कोर्स कर रहा था।

विज्ञापन
young man going to his mother on Diwali died after falling from train In Narnaul
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल क्षेत्र के निजामपुर-डाबला रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार रात चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी चौकी के एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे चलती ट्रेन से दरवाजे पर खडे़ एक युवक की गिरने से मौत हो जाने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


हादसा निजामपुर व डाबला क्षेत्र के बीच में हुआ था। सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतक की शिनाख्त गांव गोमला निवासी 20 वर्षीय विजय के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय दिवाली के अवसर पर गांव बाछड़ी नीमका थाना अपनी मां के पास जा रहा था। बताया जा रहा है कि विजय कुंड में फायर फाइटर का कोर्स कर रहा था। दिवाली से पहले हादसा होने से परिवार में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed