{"_id":"672281ed374d644904025a04","slug":"young-man-going-home-on-diwali-dies-after-falling-from-train-narnol-news-c-196-1-mgh1001-117657-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर घर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर घर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
Thu, 31 Oct 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-05मृतक विजय का फाईल फोटो।
-
- 1
-
Link Copied
नारनौल। निजामपुर-डाबला रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार रात चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जीआरपी चौकी के एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे चलती ट्रेन से दरवाजे पर खडे़ एक युवक की गिरने से मौत हो जाने की सूचना मिली थी। हादसा निजामपुर व डाबला क्षेत्र के बीच में हुआ था। सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतक की शिनाख्त गांव गोमला निवासी 20 वर्षीय विजय के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय दिवाली के अवसर पर गांव बाछड़ी नीमका थाना अपनी मां के पास जा रहा था। बताया जा रहा है कि विजय कुंड में फायर फाइटर का कोर्स कर रहा था। दिवाली से पहले हादसा होने से परिवार में मातम छा गया है।