{"_id":"6a2d4fe3192e7412930deade","slug":"yoga-training-camp-concludes-on-the-occasion-of-international-yoga-day-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127334-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रशिक्षण शिविर का किया समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रशिक्षण शिविर का किया समापन
Sun, 14 Jun 2026 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 14 Jun 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महिला महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
योग प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन योग करने तथा योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ किया गया। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जागरूकता एवं योग संबंधी गतिविधियों के आयोजन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रो. विजेंद्र कुमार, प्रो. नवीन कुमार, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मिथलेश, प्रो. भूमिका कंवर सिंह, प्रदीप, रुपेश, अक्षय, दिनेश सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।