फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yoga assistants honored with certificates of appreciation.

Mahendragarh-Narnaul News: योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Tue, 23 Jun 2026 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Yoga assistants honored with certificates of appreciation.
फोटो 8उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र पाने वाले योग सहायकों के साथ जिला आयुर्वेद अधिकारी
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय पटीकरा में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिबाला की अध्यक्षता में आयुष योग सहायकों की मासिक बैठक हुई। इस दौरान योग आयोग एवं आयुष विभाग की ओर से जिले के सभी आयुष योग सहायकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. शशि बाला ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला व खंड स्तर पर मनाया गया। योगशालाओं में योग कार्यक्रम हुए। योग जागरण यात्रा, योग प्रतियोगिताएं, मैराथन और अन्य जागरूकता अभियानों को योग सहायकों ने सफल बनाया।
विज्ञापन

जिला योग समन्वयक डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि योग सहायकों का कार्य अत्यंत सराहनीय है। इन्होंने न केवल नशा मुक्त व योग युक्त हरियाणा का संदेश घर-घर पहुंचाया बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रकृति को हरा-भरा बनाने का जन-जागरण भी किया। कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र, पवन देवी, राकेश कुमार, अमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed