{"_id":"694ed4510f9cf3e9e6038b83","slug":"yash-has-been-selected-for-the-national-volleyball-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1010-134007-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यश चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यश चयनित
विज्ञापन
फोटो 18 यश को शुभकामनाएं देते स्कूली स्टाफ। संस्थ
- फोटो : सांकेतिक
नारनौल। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर-14 बॉयज कैटेगरी के लिए यश का चयन हुआ है। अब यश 5 से 9 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित पोंटा साहिब में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।
छात्र यश की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन ने उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आरपीएस ग्रुप के सीईओ इंजीनियर मनीष राव व चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने छात्र को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन दोहराने की अपील की है।
प्राचार्य बाबूलाल ने कहा कि यश का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन पूरे स्कूल और नारनौल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्टता हासिल करना हर छात्र का लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर कोचिंग हैड निश्चिल खन्ना व डीईपी मुकेश के अलावा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।