फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yagya Havan held at Maharishi Dayanand Chowk

Mahendragarh-Narnaul News: महर्षि दयानंद चौक पर हुआ यज्ञ हवन

Fri, 02 Feb 2024 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Yagya Havan held at Maharishi Dayanand Chowk
नारनौल। शहर के महर्षि दयानंद चौक पर वीरवार को हवन-यज्ञ कार्यक्रम किया गया। इस परंपरा का 13 साल से निरंतर निर्वहन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रात 9 से 11 बजे तक महर्षि दयानंद चौक पर यज्ञ हवन व प्रवचन हुए। यज्ञ में पंडित रमेश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया। कार्यक्रम में चौधरी वेदपाल और उनकी धर्म पत्नी प्रेम देवी यजमान बनें। जगराम आर्य ने उपदेश देते हुए बताया कि महर्षि दयानंद ने अखंड ब्रह्मचर्य का पालन करके त्याग तपस्या पूर्वक गुरु विरजानंद से मथुरा में ढाई वर्ष तक वेद शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त करने के उपरांत एक हाथ में ओम पताका व दूसरे हाथ में वेद की पुस्तक लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक संपूर्ण भारत में द्वार-द्वार पर जाकर जन-जन को वेदों का उपदेश दिया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण, जयनारायण, रामस्वरूप नंबरदार, सत्यदेव आर्य, जयपाल, रामसिंह, सरदार बलदेव सिंह चहल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed