फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yaduvanshi Degree College Narnaul first in group dance competition

सामूहिक नृत्य स्पर्धा में यदुवंशी डिग्री कॉलेज नारनौल प्रथम

Fri, 07 Oct 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Yaduvanshi Degree College Narnaul first in group dance competition
जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर। - फोटो : Narnol
नारनौल। युवा शक्ति की भागीदारी से आज हमारा देश विश्व में आर्थिक ताकत के रूप में उभरा है। नेहरू युवा केंद्र ने युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में मोड़ने का कार्य किया है। ये बाते उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सभागार में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव-2022 में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर नेहरू केंद्र की ओर से आयोजित युवा उत्सव -2022 में भाषण, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण आदि प्रतियोगिताएं, युवा संवाद तथा सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया। सामूहिक नृत्य स्पर्धा में यदुवंशी डिग्री कॉलेज नारनौल की टीम प्रथम रही। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जहां युवाओं में शक्ति व जोश होता है वहां सफलता निश्चित है। युवा बुराइयों से हमेशा दूर रहें। नशा समाज को खोखला कर रहा है। ऐसे में नशे से बचें। उन्होंने मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान का उदाहरण देते हुए बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेकर सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए युवा देश भक्ति का बहुत बड़ा कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त ने नेहरू युवा केंद्र के संस्थाओं के प्रतिनिधियों को खेल किट देकर सम्मानित किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक महेंद्र कुमार नायक ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नगराधीश डॉ. मंगलसेन, पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी संदीप के अलावा नहीं युवा केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2022 में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम यदुवंशी डिग्री कॉलेज नारनौल, द्वितीय यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ और महिला कॉलेज महेंद्रगढ़ की टीम तृतीय स्थान पर रही। भाषण स्पर्धा में विशाखा प्रथम, जतिन यादव द्वितीय और नैना तृतीय रहीं। मोबाइल फोटोग्राफी में नारनौल के राघव प्रथम, महेंद्रगढ़ के साहिल द्वितीय और कनीना की नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। कविता प्रतियोगिता में उन्हाणी की रीना प्रथम, महेंद्रगढ़ की पलक द्वितीय व नारनौल की नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की कल्पना प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की आरती द्वितीय व यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ की रितिका तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार युवा संवाद प्रतियोगिता में नारनौल का हरीश कुमार शर्मा प्रथम, महेंद्रगढ़ की ज्योति द्वितीय, अटेली का दीपेश तृतीय व कनीना का अंशु चतुर्थ स्थान पर रहे।

विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक महेंद्र कुमार नायक ने बताया कि पेंटिंग, मोबाइल फोटोग्राफी और कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक हजार रुपये और सर्टिफिकेट, द्वितीय को 750 रुपये व सर्टिफिकेट तथा तृतीय को 500 रुपये व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सामूहिक नृत्य व भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5 हजार रुपये व सर्टिफिकेट, द्वितीय को 2500 रुपये तथा तृतीय को 1250 रुपये व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। युवा संवाद प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को 1500 रुपये व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed