{"_id":"61705a8fb9885079a718e89b","slug":"worker-dies-due-to-motorcycle-collision-case-registered-narnol-news-rtk627607822","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल की टक्कर से मजूदर की मौत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल की टक्कर से मजूदर की मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन
नारनौल। गांव कोरियावास में राशन लेने जा रहे एक व्यक्ति को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित के साथी की शिकायत पर मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव चिनचुरिया जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल निवासी कारा भूनिया ने बताया कि वह कोरियावास मेडिकल कॉलेज में लेबर का कार्य करता है। 18 अक्तूबर को शाम करीब 6.30 बजे वह और गांव चिनचुरिया जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल निवासी तिलकधारी भूनिया मेडिकल कॉलेज से गांव कोरियावास राशन लेने जा रहे थे।
इस दौरान पीछे से एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने अचानक तिलकधारी को टक्कर मार दी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर गया। इस पर उसने घायल तिलकधारी को सामान्य अस्पताल नारनौल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारा भूनिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर उनकी छानबीन शुरू कर दी है।