फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Work of six thousand people stuck due to Patwari and Kanungo strike

Mahendragarh-Narnaul News: पटवारी व कानूनगो हड़ताल से छह हजार लोगों के अटके काम

Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Work of six thousand people stuck due to Patwari and Kanungo strike
महेंद्रगढ़। द रेवेन्यू पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन के तहत पटवारी व कानूनगो बुधवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अपने कार्याें को लेकर दिनभर कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे। महेंद्रगढ़ जिले में 6 हजार लोगों के प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया बुधवार को अधूरी रही। इनमें से करीब एक हजार लोगों के रिहायशी प्रमाण पत्र, एससी व बीसी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस, दो हजार लोगों के नकल सत्यापन, 400 लोगों के इंतकाल, 300 लोगों के लोन चढ़ाने व उतारने सहित अन्य किसी भी प्रकार के कार्य नहीं हो पाए। पटवारी व कानूनगो हड़ताल पर होने से पहले ही दिन करीब 35 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पटवारी हड़ताल पर होने से उनके किसी भी प्रकार के काम नहीं हो पाए। जमाबंदी, इंतकाल व नकल जैसे दस्तावेजों पर पटवारी के हस्ताक्षरों के लिए दर-दर भटकते रहे। लेकिन पटवारी हड़ताल पर होने से उनका कार्य नहीं हो पाया। इसके अलावा रिहायशी प्रमाण पत्र, एससी व बीसी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस के कार्य रूक जाने से युवाओं को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में 55 पटवारी, 11 काननूगो तथा पांच कार्यालय कानूनगो कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा वेतन वृद्धि को लेकर जारी किए गए नोटिफिकेशन में वेतन विसंगतियाें को दूर करवाना है। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में पटवारियों का बढ़ा हुआ वेतन 25 जनवरी 2023 से लागू किया गया है जबकि संगठन की मांग की बढ़े हुए वेतन को 1 जनवरी 2016 से नोशवली व 25 जनवरी 2023 से वास्तविक रुप से लागू किया जाए। उन्हाेंने बताया कि सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो सांकेतिक धरने को राज्य कार्यकारिणी के दिशा निर्देश पर अनिश्चित कालीन हड़ताल में तबदील किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह अपनी जमीन की जमाबंदी को लेकर पटवारी के पास आया था। लेकिन पटवारियों की हड़ताल पर होने की वजह से उनका कार्य रूक गया है। अब उसे तीन दिन ओर इंतजार करना पड़ेगा।

-सुरेश कुमार, धौली।
वह अपने बेटे के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र बनवाना था, जिसके लिए पटवारी के हस्ताक्षर होने है। पटवारी हड़ताल पर होने से उनका कार्य रुक गया है।
-अमरजीत सिंह, पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed