{"_id":"69176eec6003ce75a90aa7fe","slug":"womens-college-students-hoisted-the-flag-in-the-zonal-youth-festival-jhumar-narnol-news-c-196-1-nnl1003-132262-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज की छात्राओं ने जोनल यूथ फेस्टिवल झूमर में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज की छात्राओं ने जोनल यूथ फेस्टिवल झूमर में लहराया परचम
Fri, 14 Nov 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-07महिला कॉलेज की विजेता छात्राओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जोनल यूथ फेस्टिवल झूमर में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। इस उपलब्धि को लेकर महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं एवं इंचार्ज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने सभी विजेता छात्राओं, सांस्कृतिक विभाग के नोडल अधिकारी व उनकी टीम को इस विशेष सफलता के लिए बधाई दी।
महाविद्यालय ने इस वर्ष 28 इवेंट्स में पोजीशन हासिल कर इतिहास रच दिया। इनमें 6 प्रथम, 3 द्वितीय व 6 तृतीय स्थान शामिल हैं। महाविद्यालय की टीम आगामी 17 व 18 नवंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर-जोनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इंचार्ज डॉ. अजय थाकन ने बताया कि इससे पहले महाविद्यालय को इतने बड़े स्तर पर पोजीशन नहीं मिली थी। इस उपलब्धि में डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. नीलम यादव, डॉ. मनीषा सैनी, डॉ. राधिका, डॉ. पूनम यादव, डॉ. मुनेश यादव, डॉ. मनदीप यादव, डॉ. हरमीत कौर, डॉ. सुमन यादव, डॉ. ललिता यादव, डॉ. बलवान सैनी एवं संदीप यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ये रही पोजीशन
हरियाणवी शायरी में तृतीय, पंजाबी शायरी में तृतीय, उर्दू शायरी में प्रथम, हिंदी शायरी में तृतीय, इंग्लिश शायरी में चतुर्थ, कार्टूनिंग में प्रथम, क्ले मॉडल में प्रथम, पेंटिंग में प्रथम, रैंप वॉक में तृतीय, हिंदी एलोक्यूशन में तृतीय, संस्कृत डिक्लेमेशन में प्रथम, कॉलेज मेकिंग में चतुर्थ, पोस्टर मेकिंग में द्वितीय, रंगोली में प्रथम, सोलो डांस में तृतीय, सोलो पर्कशन में द्वितीय, क्लासिकल वोकल सोलो में चतुर्थ, ग्रुप सांग जनरल में द्वितीय, रागिनी में प्रथम, लाइट वोकल सोलो में चतुर्थ, कव्वाली में चतुर्थ, वेस्टर्न ग्रुप सांग में चतुर्थ, वेस्टर्न वोकल सोलो में चतुर्थ, नुक्कड़ नाटक में चतुर्थ, वन एक्ट प्ले में चतुर्थ, बेस्ट एक्ट्रेस में हिमांशी सैनी, शॉर्ट मूवी में प्रथम, स्किट में प्रथम।