{"_id":"67043199ddab0647c506e134","slug":"women-were-informed-about-their-rights-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112559-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं को उनके अधिकारों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं को उनके अधिकारों की दी जानकारी
Tue, 08 Oct 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52-राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करती ड
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में महिला अध्ययन व विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रेनू यादव व डॉ. पविता यादव ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. रेनू यादव ने महिलाओं के अधिकारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे समाज में अपने अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए खड़ी हो सकें।
महिला अध्ययन व विकास प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पविता यादव ने कहा कि महिलाओं को समाज में अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए सशक्तिकरण की दिशा में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रश्न-उत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने महिलाओं के अधिकारों से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।