फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women showed enthusiasm in the triennial collegium elections, with crowds gathering at the centre since morning.

Mahendragarh-Narnaul News: त्रिवार्षिक कॉलेजियम चुनाव में महिलाओं में दिखा जोश, सुबह से रही केंद्र पर भीड़

Sun, 08 Mar 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Women showed enthusiasm in the triennial collegium elections, with crowds gathering at the centre since morning.
फोटो नंबर- 18सैनी सभा के चुनाव के दौरान मतदान के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद
नारनौल। सैनी सभा के चुनाव को लेकर सैनी समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। त्रिवार्षिक कॉलेजियम चुनाव के लिए सैनी स्कूल के प्रांगण में मतदान केंद्र बनाया गया था। सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई और लाइन में लग कर अपने-अपने उम्मीदवार के लिए मतदान किया। सैनी सभा के चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की भागीदारी भी अधिक रही। इसके साथ ही मतदान केंद्र पर पुलिस का भी सख्त पहरा रहा। सैनी सभा के आस-पास क्षेत्र में चुनावी माहौल बना रहा। समाज के लोगों ने बताया कि हमारा प्रयास है कि बेहतर प्रतिनिधि का चुनाव करें जो समाज के हित में बेहतर कार्य कर सकें।
विज्ञापन

-----------
47 वार्डों में हुए चुनाव
चुनाव अधिकारी संदीप सैनी एडवोकेट ने बताया कि सैनी सभा में कुल 155 कॉलेजियम वार्ड बनाए गए हैं। इनमें से 47 वार्डों में चुनाव करवाए गए जबकि शेष वार्डों के प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया गया। इसके साथ ही जिला फर्म एवं सोसाइटी रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ऑब्जर्वर के रूप में डॉ. योगेंद्र सिंह यादव को भी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह था। महिला दिवस के दिन पहली बार मतदान करना मेरे लिए रोमांचित करने वाला अनुभव है। महिलाओं से अपील है कि हमें मतदान अवश्य करना चाहिए। -मनीषा देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
घरेलू कार्य छोड़कर सबसे पहले मतदान करने का कार्य किया। उम्मीद है चुने गए प्रतिनिधि समाज के हित में और समाज के बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे। -विद्या सैनी
बॉक्स
लोगों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा और मतदान के लिए 10 से 15 मिनट तक लाइन में लगना पड़ा। संस्था के चुनाव में पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में महिलाओं ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया है जो समाज के लिए सकारात्मक पहलू है। -सुदेश रानी

---------
क्लीन चिट के बाद पूर्व प्रधान जयप्रकाश सैनी ने भी किया मतदान
चुनाव के दौरान सैनी सभा के पूर्व प्रधान जयप्रकाश सैनी ने भी मतदान किया। जयप्रकाश सैनी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा मनगढ़ंत कहानी बनाकर उन पर झूठे आरोप लगाए गए। साजिश का पता लगने पर स्वयं सीएम विंडो में आवेदन लगाकर अपने कार्यकाल में जांच की मांग की। जिसके बाद जिला रजिस्ट्रार ने तीन अधिकारियों को नियुक्त करके उनके कार्यकाल की जांच करवाई। उन्होंने बताया कि जिसमें उन्हें क्लीन चिट दी गई और सदस्यता बरकरार रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed