फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women's Day: Neetu earned name in animal husbandry, also got respect from abroad

महिला दिवस: महेंद्रगढ़ की नीतू ने पशुपालन में कमाया नाम, विदेश से भी मिला सम्मान

Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)  Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
सार

नीतू को राष्ट्रपति भी कृषि महिला रत्न अवॉर्ड से सम्मानित कर चुके हैं।

विज्ञापन
Women's Day: Neetu earned name in animal husbandry, also got respect from abroad
डेयरी में खड़ी नीतू यादव। संवाद - फोटो : Narnol

विस्तार

महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र के गांव गुढा की रहने वाली नीतू यादव ने 15 वर्ष पहले संघर्षों के साथ पशुपालन शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज प्रदेश ही नहीं विदेशों में भी उनका नाम है। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हो चुकीं नीतू अधिक पढ़ी-लिखी नहीं होने के बावजूद शादी के बाद ससुर से मिले सहयोग से वर्ष 2008 में पांच गायों के साथ डेयरी शुरू की।

विज्ञापन


अपनी लगन और संघर्ष से वह रोजाना एक हजार लीटर दूध का उत्पादन कर प्रतिदिन 35 से 40 हजार रुपये कमा रही हैं। इस समय उनकी डेयरी में 150 से अधिक गाएं हैं। दूध उत्पादन के रूप में क्षेत्र के साथ-साथ देश व प्रदेश में विशेष सम्मान हासिल कर चुकी हैं। नीतू यादव पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में लोगों के लिए प्रेरणा की माध्यम हैं। एक माह की आय की बात करें तो करीब 12 लाख रुपये है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा समय-समय पर उन्हें सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन


देश ही विदेश में भी मिल चुका है सम्मान
वर्ष 2018 में कोचीन में हुए कार्यक्रम में नीतू ने सर्वश्रेष्ठ महिला पशुपालक नॉर्थ जोन, डेयरी वुमन ऑफ द ईयर फरवरी 2018, वर्ष 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पशुपालन में विशेष कृषि रत्न महिला सम्मान हासिल कर चुकी हैं। हिसार कृषि विज्ञान केंद्र हर वर्ष सम्मानित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 दिसंबर 2021 को किसान-जवान सम्मान दिवस पर फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। झज्जर में लगाई गई 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी में उनकी गाय दुधारू गाय वर्ग में दूसरे स्थान पर रहते हुए 21 हजार रुपये का इनाम जीता।

वहीं हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी में लगाई गई 38वीं पशु प्रदर्शनी में 2.50 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया। नीतू यादव को सैकड़ों सम्मान देश के विभिन्न संस्थाओं, पत्र-पत्रिकाओं, राजकीय, गैर राजकीय संगठनों द्वारा दिए जा चुके हैं।

डेयरी फार्मिंग में किया आधुनिकता का प्रयोग
वर्ष 2008 में जब 5 गायों से डेरी शुरू की थी तो नीतू हाथ से दूध दोहन का काम करती थीं। धीरे-धीरे विकास होता गया और इस वक्त दूध निकालने के लिए विभिन्न प्रकार की तीन मशीनें लगाई हुई हैं। छोटी मशीन 5 से 7 मिनट में 3 गायों का दूध निकाल देती है और बड़ी मशीन 5 से 7 मिनट में 20 गायों का दूध निकाल देती है। डेयरी में छह प्लेट की सोलर लाइट लगाई है।


सोलर लाइट से दूध का दोहन करने वाली मशीनें कूलर-पंखों का संचालन होता है। डेयरी में गायों की समय-समय पर पशु चिकित्सकों द्वारा जांच की जाती है। गर्मियों के समय में गायों को दिन में दो बार नहलाया जाता है। सर्दी के समय में 10 से 15 दिन में एक बार नहलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed