फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women don't pay attention to physical changes: Manisha

महिलाएं शारीरिक बदलावों पर ध्यान नहीं देती : मनीषा

Thu, 05 Feb 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women don't pay attention to physical changes: Manisha
फाेटो संख्या:73मोहल्ला महायचान में संत रविदास मंदिर में सफाई के दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय 
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों ने एनएसएस शिविर के दूसरे दिन महायचान मोहल्ले में स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में एनएसएस गीत गाया। स्वयंसेविकाओं ने रविदास मंदिर समिति के सहयोग से मंदिर परिसर में सफाई की।
विज्ञापन

सायंकालीन सत्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा यादव ने सर्वाइकल कैंसर के कारण एवं निवारण विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि व्यस्त जीवन शैली के कारण महिलाएं शारीरिक बदलावों पर ध्यान नहीं देती हैं जिसके कारण छोटी-छोटी समस्याएं ही गंभीर बीमारी का रूप धारण कर लेती हैं।
विज्ञापन

छात्राओं के साथ अंजू देवी, भाग्यवती, निर्मला देवी, मंजू देवी ने मोहल्ले की महिलाओं अपनी समस्याओं से संबंधित प्रश्न मुख्यवक्ता के समक्ष रखें। स्वयंसेविकाओं ने देशभक्ति एवं समाजसेवा से संबंधित कविता-पाठ एवं अन्य प्रस्तुतियां दीं। मौके पर प्रो. कविता रानी, डॉ. किरण, रविदास मंदिर समिति उपप्रधान मुकेश, समिति सदस्य जितेंद्र, मूलचंद, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed