{"_id":"7c9ace8de1453973e2b30b733a7ec601","slug":"women-death-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याऊ गिरने से घायल महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याऊ गिरने से घायल महिला की मौत
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हमीदपुर के पास शुक्रवार शाम बरसात के कारण प्याऊ गिरने से घायल हुई महिला की पीजीआई में पहुंचने से पहले मौत हो गई। मृतका का बेटा गंभीर हालत में पीजीआई में उपचाराधीन है। शुक्रवार शाम को हमीदपुर गांव के गुलाब सिंह, उसकी पत्नी सरला, पुत्र पवन और विकास के साथ खेत में काम करने गया था।
विज्ञापन
वापस आते समय बारिश आने पर वे गहली चौकी के पास स्थित प्याऊ में रुक गया। तेज बरसात के कारण प्याऊ गिरने से चारों घायल हो गए थे। लोगों ने उनको नागरिक अस्पताल पहुंचाया था, जहां से सरला और उसके पुत्र विकास को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई रोहतक ले जाते समय रास्ते में सरला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन