फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   women armi, school, narnaul

अब म्हारी छोरियां भी बनेंगी लेफ्टिनेंट

Tue, 22 Mar 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 22 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
अहीरवाल की बेटियां भी अब सेना में जाने का सपना आसानी से साकार कर पाएंगी। प्रदेश सरकार ने अपने दूसरे बजट में गांव खुडाना में सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की है। यह गांव 18 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में है। इस स्कूल में लड़कियां एनडीए की तैयारियां कर लेफ्टिनेंट बनेंगी। सैनिक स्कूल खुल जाने से महेंद्रगढ़ जिला शिक्षा के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ जाएगा। इसके अलावा नेशनल हाइवे हिसार से रेवाड़ी वाया सतनाली-महेंद्रगढ़-कनीना भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


क्या है महिला सैनिक स्कूल
सैनिक सोसायटी की ओर से जारी एडेड स्कूल होता है जो सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त होता है। इस का प्रबंधन आर्मी अधिकारी देखते हैं। प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक होता है जबकि अध्यापक और प्रवक्ता भी आर्मी एजूकेशन विभाग से लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के होते हैं, जो विद्यार्थियों को एनडीए की कोचिंग देते हैं। ऐसा माना जाता है कि सबसे अधिक लेफ्टिनेंट सैनिक स्कूलों के विद्यार्थी बनते हैं। यह स्कूल कक्षा छठी से 12वीं तक होता है 11 और 12वीं कक्षा में केवल नॉन मेडिकल संकाय  होता है।
विज्ञापन


देश का पहले महिला सैनिक स्कूल
आम बजट में घोषित खुडाना गांव में सैनिक स्कूल देश का पहला महिला सैनिक स्कूल होगा। अब तक देश में 25 सैनिक स्कूल हैं। यह स्कूल प्रत्येक राज्य में एक होता है लेकिन हरियाणा में यह तीसरा सैनिक स्कूल होगा। इससे पहले कुंजपुरा और रेवाड़ी में भी सैनिक स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed