फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women are showing activism, reaching from house to house to balance the election

महिलाएं दिखा रहीं सक्रियता, चुनाव में समीकरण बैठाने के लिए पहुंच रहीं घर-घर

Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Women are showing activism, reaching from house to house to balance the election
महेंद्रगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगरपालिका महेंद्रगढ़ का आम चुनाव 19 जून को संपन्न कराया जाएगा। अब नपा चुनावों को लेकर छह चेयरमैन व 56 पार्षद पदों के प्रत्याशी मैदान में हैं। उम्मीदवारों ने डोर टू डोर अभियान चलाकर अपने पक्ष में समीकरण बैठाना शुरू कर दिया है। वहीं इस बार चुनावों में महिलाएं अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। चेयरमैन से लेकर पार्षद तक महिलाएं अपनों के पक्ष में वोट मांगने के लिए घर-घर तक पहुंच रही हैं। शहर के कुल 21033 मतदताओं में पुरुषों की संख्या 11084 व महिला मतदाताओं की संख्या 9949 है।
विज्ञापन

---------
- यह रहेगी मतदान प्रक्रिया:
मतदान का समय 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा और किसी स्थान पर पुनर्मतदान होना होगा तो वह 21 जून को होगा। इसके बाद 22 जून को सुबह 8 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल द्वारा निश्चित किए गए स्थान पर डाले गए मतों की गणना होगी तथा मतगणतना समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

----------
- वार्ड नंबर चार में सबसे अधिक व 12 में सबसे कम महिला मतदाता:
शहर के 15 वार्डों में कुल 21033 मतदाता है, जिनमें से 9950 महिला व 11083 पुरुष मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वार्ड नंबर चार में महिला मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 844 है। इसके अलावा सबसे कम महिला मतदाताओं की संख्या वार्ड नंबर 12 में 443 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ये है वार्डों में महिला-पुरुष मतदाताओं की संख्या:
वार्ड नंबर कुल मतदाता पुरुष महिला
वार्ड 01 1506 816 690
वार्ड 02 1606 838 768
वार्ड 03 1243 655 588
वार्ड 04 1760 916 844
वार्ड 05 1209 650 559
वार्ड 06 1046 561 485
वार्ड 07 1212 640 572
वार्ड 08 1682 862 820
वार्ड 09 1577 841 736
वार्ड 10 1581 852 729
वार्ड 11 1286 688 598
वार्ड 12 887 444 443
वार्ड 13 1455 773 682
वार्ड 14 1690 863 827
वार्ड 15 1293 685 608
कुल 21033 11084 9949
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed