फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women applied turmeric to Neelkanth, henna will be applied today

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं ने नीलकंठ को हल्दी लगाई, आज लगेगी मेहंदी

Tue, 25 Feb 2025 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Women applied turmeric to Neelkanth, henna will be applied today
महेंद्रगढ़। महाशिवरात्रि पर्व के लिए शहरभर में उत्साह का माहौल है। शहर के दौहान नदी स्थित मोदाश्रम मंदिर में महाशिवरात्रि शिव बरात को उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। सोमवार को मोदाश्रम मंदिर में बाबा चंद्रमोली का हल्दी कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिलाओं की ओर से भगवान शिव के विवाहोपलक्ष्य में बाबा को हल्दी लगाई गई। इस दौरान हल्दी गीत और भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों के साथ-साथ महिलाओं ने नृत्य भी किया। कार्यक्रम में शहर व आसपास से 250 महिला श्रद्धालु उपस्थित रही।
विज्ञापन

मोदाश्रम मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीर दीवान ने बताया कि मोदाश्रम शिव सेवादल कार्यकर्ता समर चौधरी की टीम की ओर से भगवान शिव के विवाह की सभी रस्में निभाई जा रही हैं। मोदाश्रम स्थित शिवलिंग को अलग-अलग दिन विभिन्न तरीकों से सजाया जा रहा है। भगवान भोलेनाथ अलग-अलग रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान चंद्रमोली का श्रृगांर किया गया। मंगलवार को मेहंदी एवं संगीत, 26 को शिव-पार्वती विवाह किया जाएगा व संध्या के समय महाआरती भी की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
-महिलाओं की ओर से गाए भजन
मोदाश्रम मंदिर में भगवान चंद्रमोली के विवाह पर महिलाओं की ओर से भोले के लगाई गई हल्दी, शिव शंकर ने पी लई भांग बुंदियां पड़ने सहित अनेक भजनों पर बड़ी उत्साह के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। अनेक महिलाओं ने बाबा भोले की सगाई में हिस्सा लिया। इसके साथ-साथ भगवान चंद्रमोली को सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
प्राचीन हनुमान मंदिर सैनीपुरा में निकाली जाएगी बरात
प्राचीन हनुमान मंदिर सैनीपुरा में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा भोलेनाथ की शोभा यात्रा व बरात निकाली जाएगी। खालड़ा फैन जनसेवा ग्रुप के सदस्य मनीष राजपूत ने बताया कि खालड़ा फैन जनसेवा ग्रुप की ओर से 26 फरवरी को दोपहर 3:15 बजे भोले की बरात निकाली जाएगी। 5:15 बजे शिव-पार्वती विवाह, 6:15 बजे भस्म आरती भोलेनाथ सिंगार, 6:45 बजे श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। 26 मार्च को बाबा भोलेनाथ की बारात प्राचीन हनुमान मंदिर मोहल्ला सैनीपुरा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed