फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman's body found 1500 meters away after 27 hours

Mahendragarh-Narnaul News: 27 घंटे बाद मिला 1500 मीटर दूर मिला महिला का शव

Sun, 21 Apr 2024 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found 1500 meters away after 27 hours
नाव के सहारे नहर में शव को तलाशते गोताखोर।
महेंद्रगढ़। विभिन्न विभागों की तीन टीमों ने आखिर 27 घंटे बाद झगड़ोली पुल से 1500 मीटर दूरी पर महिला चमेली देवी का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। अब रविवार को परिजनों के बयान पर मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे गांव रसूलपुर निवासी 75 वर्षीय महिला चमेली देवी की छड़ी, चुन्नी व चप्पल गांव झगड़ोली से गुजर रही जेएलएन कैनाल के पुलिया के पास मिली थी। इसके बाद चुन्नी के पल्ले से बंधी एक पर्ची से चमेली देवी के बेटे का फोन नंबर मिला था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि चमेली देवी को आसपास से गुजर रही दो महिलाओं ने नहर में छलांग लगाते देखा थी। इसके बाद लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी। सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग व पुलिस की टीम पहुंच गई थी। देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद भी तलाश नहीं कर पाए थे। इसके बाद पुलिस की ओर से मधुबन से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। शनिवार को इस टीम ने पुलिस व दमकल टीमों के साथ सर्च अभियान चलाया। सुबह आठ बजे चला सर्च अभियान शाम को पांच बजे महिला का शव मिलने तक जारी रहा। बताया जा रहा है कि गांव रसूलपुर से महिला किसी वाहन में बैठकर झगड़ोली नहर पर पहुंची थी। रविवार को परिजनों की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed