फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman sitting in auto stole woman's purse but was caught

ऑटो में बैठी महिला ने महिला का पर्स चुराया पर पकड़ी गई

Mon, 31 Jan 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Woman sitting in auto stole woman's purse but was caught
ऑटो में बैठक महिला के बैग से पर्स चुराती हुई एक महिला को महावीर चौकी पुलिस काबू किया है। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अचिना निवासी ज्योति ने बताया कि वह रविवार शाम को करीब साढ़े 6 बजे नसीबपुर से ऑटो में सवार होकर नारनौल बस स्टैंड जा रही थी। ऑटो में पहले से ही एक महिला सहित अन्य सवारियां बैठी हुई थीं। महिला को छोड़कर अन्य सवारियां महेंद्रगढ़ रोड पर गेटवेल अस्पताल के पास उतर गईं। जब वह ऑटो में पंचायत भवन के पास पहुंची तो उसे बैग से पर्स निकलना महसूस हुआ। इस पर उसने तुरंत बैग की जांच की तो पर्स गायब मिला। इस पर उसने साथ बैठी महिला से पूछा तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने ऑटो को रुकवा कर महिला का पर्स चेक किया तो उसमें से उसका पर्स मिला। ज्योति ने बताया कि पर्स में 700 रुपये और दस्तावेज थे। इसके बाद चोरी के बारे में महावीर पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को पकड़ कर अपने साथ ले गई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम ममता निवासी टपुकड़ा, राजस्थान बताया। पुलिस ने ज्योति कि शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed