फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   woman, police,valentier,form,narnaul

हर गांव से चुनीं जाएंगी वालंटियर

Mon, 03 Oct 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 03 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
woman, police,valentier,form,narnaul
चंडीगढ़ महिला पु‌लिस - फोटो : demo pics
नारनौल। प्रदेश  के महेंद्रगढ़ व करनाल जिला में महिला पुलिस वालंटियर भर्ती के फार्म में  तब्दीली की गई है। शनिवार ही चंडीगढ़ से नया फार्म जारी किया गया है। यह  फार्म अब पुलिस विभाग जिला के सभी पुलिस थाना व चौकियों में उपलब्ध करवाने  में जुट गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार भाजपा सरकार ने प्रदेश में  महेंद्रगढ़ व करनाल जिला को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना है।

इन दोनों  जिलों में पुलिस विभाग की ओर से महिला पुलिस वालंटियर पद की भर्ती होगी।  इसमें जिला के हर गांव से एक महिला का चयन होगा। अगर गांव की आबादी 5 हजार  से अधिक है तो ऐसी सूरत में दो महिला उम्मीदवारों का चयन होगा। उम्मीदवार  महिला की उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। महिला कम से कम 12वीं कक्षा पास  हो। आवेदन करने वाली महिला पर कोई पुलिस केस लंबित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


-कब, कहां, कैसे करें आवेदन
महिला  पुलिस वालंटियर पद के लिए आवदेन फार्म जिला के सभी पुलिस थाना व चौकियों  से ले सकते हैं। इस तिथि के बाद 10 अक्टूबर तक इन फार्मों को भरकर संबंधित  पुलिस थाना या पुलिस चौकी में जमा करवाएं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक व गठित  की गई चयन कमेटी आवेदन करने वाली महिलाओं का इंटरव्यू लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित महिला को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग
एसपी  हामिद अख्तर ने बताया कि इस इंटरव्यू में चयन होने वाली महिलाओं को विशेष  ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें बीपीआर एवं डी से प्रशिक्षण हासिल करने वाले तीन  मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए बकायदा प्रत्येक महिला को  प्रति दिन के हिसाब से 450 रुपए भी मेहनताना मिलेगा। यह मास्टर ट्रेनर  चयनित महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराध और महिलाओं से संबंधित अपराध जैसे  घरेलू हिंसा, दहेज, भ्रूण हत्या, यौन उत्पीडन, महिलाओं का पीछा करना  इत्यादि आदि विषयों पर विशेष ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद महिला पुलिस  वालंटियर पुलिस विभाग से ताल-मेल बनाकर कार्य करेगी।


इस भर्ती के पीछे  सरकार का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि जिला महेंद्रगढ़ व करनाल में लड़कों  की अपेक्षा लड़कियों की संख्या कम है। इसलिए भ्रूण हत्या करने वालों पर भी  इन महिला पुलिस वालंटियर की नजर रहेगी। यहीं नहीं, चयनित होने वाली महिलाओं  को दो साल तक 1000 रुपए मासिक वेतन भी पुलिस विभाग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed