फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman jumps in well, death

कलह के चलते कुए में कूदी महिला, मौत

Sat, 21 Aug 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps in well, death
गांव पांचनोता में आपसी कलह के चलते एक महिला ने कुएं में कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बाद में मृतका के चचेरे भाई की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

लालीबाई पत्नी विजय ने शुक्रवार सुबह आपसी कलह के चलते गांव के पंचायती कुएं कूदकर जान दे दी। महिला जब शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की जिसका शव कुएं में तैरता हुआ मिला। परिजनों ने आनन-फानन में मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतका के चचेरे भाई को जैसे ही यह सूचना मिली तो उसने निजामपुर चौकी में महिला के पति विजय कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत दी।
विज्ञापन

निजामपुर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि गांव पांचनोता में लालीबाई पत्नी विजय में आपसी कलह के चलते कुएं में कूदकर जान दे दी। मृतका के एक लड़का व लड़की है। जिनकी उम्र 10-12 साल है। मृतका के माता-पिता व भाई भी नहीं है। चचेरे भाई की शिकायत पर उसके पति विजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed