फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder

Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Sat, 28 Mar 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव बसई में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
विज्ञापन

आकोदा पुलिस चौकी में दी शिकायत में चरखी दादरी जिले के गांव सांजरवास निवासी सुमन ने बताया की उसकी दो बेटियां गांव बसई में ब्याही हैं। वीरवार रात को रश्मि के पति हरपाल का उसकी बेटी संतोष के मोबाइल पर रात आठ बजे से दस बजे तक फोन आए।
विज्ञापन

हरपाल फोन पर बहस कर रहा था। यह बात उसकी बेटी संतोष ने शुक्रवार को सुबह ही उसे बताई थी। शुक्रवार सुबह चार बजे ही उसकी गांव बसई में शादीसुदा बड़ी बेटी ने बताया कि उसकी छोटी बेटी रश्मि की को सिर में चोटें लगी हैं जिसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद वह अपने परिवार के साथ गांव बसई पहुंचे और अपने स्तर पर जांच की। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी की हरपाल ने सिर में चोट मारकर हत्या की है। साथ ही हरपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है।

आकोदा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मृतका के पति के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है जांच में जो भी तथ्य सामाने आएंगे उन्ही के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed