फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   with two or three patients sharing a single bed

Mahendragarh-Narnaul News: 100 बेड के अस्पताल में महज 30 उपलब्ध, एक पर दो-तीन मरीज!

Fri, 15 May 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
with two or three patients sharing a single bed
फोटो संख्या:52 नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में एक बैड पर बैठे तीन मरीज। संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में गर्मी बढ़ते ही बुखार, डिहाइड्रेशन व उल्टी-दस्त के मरीजों की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि अस्पताल में जगह ही कम पड़ गई है। हालत यह है कि 100 बेड वाले अस्पताल में में सिर्फ 30 बेड ही उपलब्ध हैं। नतीजा ये कि एक ही बेड पर दो-दो, कभी-कभी तीन-तीन मरीजों को लेटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हर दिन ओपीडी 400 से ज्यादा पहुंच रही है जिससे डॉक्टरों और स्टाफ पर भारी दबाव बन गया है। वार्ड फुल होने पर मरीजों को इमरजेंसी में ही भर्ती करना पड़ रहा है। इससे इलाज और व्यवस्था दोनों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों दिनेश वैद्य, घीसाराम सैनी और बालकिशन ने बताया कि उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द अतिरिक्त बेड बढ़ाए जाएं वार्डों का विस्तार हो और अस्पताल की सुविधाओं को मजबूत किया जाए ताकि मरीजों को सही इलाज और राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
- वर्जन:
मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था करवा दी जाएगी। फिलहाल अस्थाई तौर पर मरीजों के लिए मुख्य वार्डों में व्यवस्था की जाएगी। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी रहने नहीं दी जाएगी। विभाग के साथ पत्राचार करके प्री-फैब्रिकेटेड वार्ड में व्यवस्था की जाएगी।-जयप्रकाश, एसएमओ नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article