फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wires touching the ground, breath hanging in the air

Mahendragarh-Narnaul News: मीटर बॉक्स के खुले ढक्कन, शहर में तारों का फैला जाल

Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Wires touching the ground, breath hanging in the air
महेंद्रगढ़। जमीन के सहारे लगे मीटर बॉक्स व बिजली के फ्यूज व घर की छतों, रेलिंग के सहारे से गुजर रही बिजली की तारें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। शहर के गौशाला रोड पर तारों के लटकते जाल के कारण कई बार वाहनों में करंट आ चुका है। यहां पर प्लास्टिक केबल तो लगाई गई हैं, लेकिन मुख्य सड़क मार्ग के सहारे ढीली तार से हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के गौशाला रोड पर तीन स्थानों पर जमीन पर रखे मीटर बॉक्सों के खुले ढक्कनों से कई बार फाल्ट हो चुके हैं। आए दिन वाहनों में फंसकर यह केबल टूटने से बिजली अपूर्ति भी बाधित हो रही है। इसके अलावा कृष्णा कॉलोनी, सिनेमा रोड, मसानी चौक, चौक मोहल्ला, दर्जीयान गली, परशुराम चौक, शिव मंदिर के सामने, करेलिया बाजार, परशुराम चौक के नजदीक, दीवान कॉलोनी, ब्रह्मचारी रोड सहित शहर के बाहरी क्षेत्र में आने वाली कॉलोनी एवं मोहल्लों में तारों का जाल फैला है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से आबादी के क्षेत्र की सभी एचटी व एलटी लाइनों पर रबड़ कोटेड केबल लगाने के आदेश दिए जा चुके हैं। सरकार के आदेशों पर शहर के कुछ ही स्थानों पर नए पाले लगाकर प्लास्टिक कोटेड केबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन

जमीन से महज दो-तीन फुट ऊपर ही तारों का जाल
शहर की कृष्णा कालोनी, मसानी चौक, डुलाना रोड, पंजाबी मोहल्ला, सब्जी मंडी के आसपास अनेक बिजली के पोल पर तो जमीन से महज दो-तीन फुट ऊंचाई पर फ्यूज लगा दिए गए हैं। आसपास के घरों के बार खेलते बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। शहर में एक हजार से अधिक गोवंश सड़कों पर घूम रहा है, ऐसे में यह भी हादसों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तारों के स्थान पर प्लास्टिक कोटेड केबल लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही पूरे शहर में योजनाबद्ध तरीके से एचटी लाइनों पर केबल लगाई जाएंगी। विशेषकर भीड़भाड़ एवं बाजार के क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर केबल लगाने का काम किया जा रहा है। साथ ही ढीले तारों को ठीक किया जा रहा है। जहां से भी शिकायत आती है उसी के आधार पर कर्मचारियों को भेजकर समाधान कराया जाता है।
-जितेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता डीएचबीवीएन महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed