फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Winds blowing at a speed of 30 to 50 kilometers per hour chilled

Haryana Weather: आज प्रदेशभर में बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

Sat, 08 Jan 2022 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 08 Jan 2022 12:35 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है। पांच जनवरी को प्रदेश में दिनभर बारिश हुई, इसके बाद छह और सात को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, लेकिन दिनभर बादल छाए रहे। अब आठ जनवरी को मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
Winds blowing at a speed of 30 to 50 kilometers per hour chilled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम में आए बदलाव के चलते शुक्रवार सुबह से ही हवाओं के तेज गति से चलने और बादल छाने से ठंड बढ़ गई, जिसकी वजह से लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 9 जनवरी तक बारिश के आसार है। उसके बाद मौसम साफ होगा। प्रदेशभर में दिनभर बादलवाही रही और तेज हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


वहीं नारनाैल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 6.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से ही पवनें 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगी हैं। जिसकी वजह से गरज-चमक से बारिश में तीव्रता रहेगी। सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। शनिवार सुबह से बारिश की तीव्रता देखने के लिए मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह नारनौल, नांगल चौधरी, सतनाली, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना, लुहारू, सीवानी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा समेत संपूर्ण हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। 9 जनवरी को सुबह तक मौसम प्रणाली आगे निकल जाने की संभावना है।



9 जनवरी के बाद कोहरा बढ़ेगा और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। किसानों को इस दौरान सिंचाई व केमिकल छिड़काव न करने की सलाह दी जाती है। मंडियों में कृषि फसलों से संबंधी सामग्री को तिरपालों से ढक कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed