फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Will protest outside Rashtrapati Bhavan for SYL

एसवाईएल के लिए राष्ट्रपति भवन के बाहर धरना देंगे

Wed, 30 Dec 2020 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Will protest outside Rashtrapati Bhavan for SYL
नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब कनीना में पत्रकारों से रूबरू होते हुए नरेश यादव। - फोटो : Narnol
कनीना। अटेली के पूर्व विधायक नरेश यादव ने कहा कि एसवाईएल नहर का पानी लाने के लिए बुधवार को अटेली अनाज मंडी में सामाजिक संगठनों के लोग, किसान, युवा एकत्र होंगे। सबकी सहमति से दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में नरेश यादव ने कहा कि अपनी मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन के सामने हम धरना देंगे। पंजाब के किसान बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। उनका समर्थन करने के लिए हरियाणा के किसान उनके साथ बैठे हुए हैं। पंजाब हमें हमारा हक का पानी नहीं दे रहा है। दक्षिणी हरियाणा में पानी का लेवल बहुत नीचे हो चुका है। जहां पर हजारों लाखों की संख्या में किसान बेघर होते नजर आ रहे हैं। हरियाणा सुप्रीम कोर्ट से भी जीत चुका है। केंद्र सरकार हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलवाए। अहीरवाल क्षेत्र में 30 से 40 हजार एकड़ उपजाऊ जमीन खाली पड़ी है। यहां का अधिकतर हिस्सा एरिया डार्क जोन में चला गया है। इस दौरान हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान राकेश, कर्नल भूप सिंह, अमर सिंह, मुकेश, टिल्लू सरपंच राता, मास्टर कमल सिंह झूक, गुड्डू चौधरी, महेश खासपुरिया, धनुष शर्मा, प्रवीण लखेरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed