फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wholesalers have raised prices due to rising freight charges.

Mahendragarh-Narnaul News: बिनौला के दामों में 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी

Tue, 26 May 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wholesalers have raised prices due to rising freight charges.
फोटो संख्या:73- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में रखे बिनौला--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में पशु आहार के रूप में उपयोग होने वाले बिनौला के दामों में अचानक 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हो गई है। बढ़े हुए दामों के कारण पशुपालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। वहीं, बिनौला की खपत भी घटने लगी है। व्यापारियों के अनुसार परिवहन खर्च में बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन

दुकानदार बिजेंद्र, नवीन ने बताया कि शहर में इस समय सिरसा, डबवाली और फतेहाबाद से बिनौला की आपूर्ति की जा रही है। प्रतिदिन करीब 50 लाख रुपये का माल शहर में पहुंच रहा है। पिछले कुछ दिनों में डीजल कीमतों और ट्रांसपोर्ट किराए में बढ़ोतरी होने से थोक व्यापारियों ने भी बिनौला के दाम बढ़ा दिए हैं। पहले जो बिनौला 5600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, वह अब बढ़कर 5800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माल ढुलाई का खर्च पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। ट्रकों का किराया बढ़ने से प्रति क्विंटल लागत में अतिरिक्त भार आ रहा है जिसके चलते दाम बढ़ाना मजबूरी बन गया है। व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने करीब 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी केवल परिवहन खर्च के कारण की है जबकि बाकि बढ़ोतरी बाजार की मांग और सीमित आवक की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़े हुए रेट का सीधा असर पशुपालकों पर पड़ रहा है। ग्रामीण पशुपालकों प्रमोद सिंह, सुजान, राजकुमार, बिजेंद्र ने बताया कि पहले ही पशुपालन का खर्च लगातार बढ़ रहा है। चारा, खल और अन्य पशु आहार महंगे होने के बाद अब बिनौला के दाम बढ़ने से दूध उत्पादन लागत भी बढ़ेगी। कई पशुपालकों ने बिनौला महंगा होने के कारण खरीद कम कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed