फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Who will get the crown... the moment of decision is today, the reputation of the veterans is at stake.

Mahendragarh-Narnaul News: किसके सिर ताज... फैसले की घड़ी आज, दांव पर है दिग्गजों की साख

Tue, 08 Oct 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 08 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Who will get the crown... the moment of decision is today, the reputation of the veterans is at stake.
फोटो संख्या:73 -कांग्रेस प्रत्याशी  राव दान सिंह--संवाद
नारनौल। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के 37 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा आज खोला जाएगा। किसके सिर पर ताज सजेगा इसका फैसला आज हो जाएगा। इस बार कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है।
विज्ञापन

अटेली विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर नांगल चौधरी व नारनौल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। वहीं अटेली में त्रिकोणीय मुकाबला शुरू से ही बना हुआ था। इनमें अटेली विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। नांगल चौधरी से सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह, नारनौल पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव को अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी से कड़ी टक्कर मिली है। संभावना है कि नांगल चौधरी, अटेली और नारनौल विधानसभा क्षेत्र में जीत का अंतर कम रह सकता है। इस बार चुनाव मैदान में सबसे कम प्रत्याशी नांगल चौधरी में तो सबसे ज्यादा प्रत्याशी महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हैं। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर जिले की चार में तीन विधानसभा सीट पर भाजपा का 10 साल से कब्जा है।
विज्ञापन

8 को मतगणना परिसर के पास पैदल यात्री क्षेत्र घोषित

जिलाधीश मोनिका गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत विधानसभा चुनाव-2024 की 8 अक्तूबर को होने वाली मतगणना के दौरान मतगणना परिसर के चारों ओर 100 मीटर की परिधि को ''''पैदल यात्री क्षेत्र'''' के रूप में चिह्नित किया गया है। इस परिधि में किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेशों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन करने पर बीएनएस, 2023 की धारा 223 एवं कानून द्वारा अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाबीर चौक से महिला आईटीआई की तरफ का मार्ग रहेगा बंद

मंगलवार को महिला आईटीआई व पीजी कालेज में मतों की गणना की जाएगी। इसलिए महाबीर चौक से महिला आईटीआई और पीजी काॅलेज के आसपास पैदल व वाहन चालकों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। इस बीच मतगणना वाले स्थानों के आसपास की दुकान भी बंद रहेगी।

कोई भी वस्तु मतगणना केंद्र पर ले जाने पर रहेगी पाबंदी

जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने बताया कि मतगणना केंद्र पर कोई भी वस्तु नहीं ले जा सकते हैं। कोई मतगणना अधिकारी, कर्मचारी तथा एजेंट अपने साथ कागज व पैन भी नहीं ले जा सकता है। इसके अलावा अंगूठी, चेन, कोई भी आभूषण, चाबी लेकर अंदर नहीं जा सकते हैं। वहीं मोबाइल फोन व बेल्ट लेकर जाने पर भी रोक रहेगी।

चारों विधानसभाओं की इन स्थानों पर होगी मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पीआर सेंटर नारनौल में, नारनौल विधानसभा क्षेत्र की राजकीय कालेज सभागार नारनौल में, नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र की महिला आईटीआई सिलाई सेंटर नारनौल में व अटेली विधानसभा क्षेत्र की नारनौल ओलंपिक क्लब हाल में मतगणना होगी।

आईटीआई महिला के ब्लॉक टू में मीडिया सेंटर स्थापित

मतगणना के दौरान पत्रकारों के लिए इस बार आईटीआई महिला के ब्लाक नंबर दो में मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। आईटीआई के स्मार्ट क्लास रूम में बनाए गए इस मीडिया सेंटर में आने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके साथ अपनी कोई भी एक आईडी साथ रखनी होगी। मीडिया सेंटर के लिए डीआईपीआरओ कार्यालय की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। मतगणना की राउंडवाइज अपडेट मीडिया सेंटर में उपलब्ध करवाई जाएगी।

जिले में इनके बीच कड़ी टक्कर

जिला विधानसभा क्षेत्र कड़ा मुकाबला

महेंद्रगढ़ नारनौल भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय

महेंद्रगढ़ अटेली भाजपा, कांग्रेस व इनेलो-बसपा

महेंद्रगढ़ महेंद्रगढ़ भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय

महेंद्रगढ़ नांगल चौधरी भाजपा व कांग्रेस

जिले की चारों विधानसभाओं में यह रहा मतदान

विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता महिलाओं ने डाले वोट पुरुषों ने डाले वोट प्रतिशत

अटेली 202985 67928 75347 70.58

महेंद्रगढ़ 209992 73183 79713 72.81

नारनौल 156372 48711 56276 67.14

नांगल चौधरी 165930 55241 61609 70.42

कुल 735279 245063 272945 70.45

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed