{"_id":"667f01214c3e1627be0129cd","slug":"when-the-shopkeeper-did-not-give-the-money-the-youth-beat-him-up-case-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113616-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदार ने रुपये नहीं दिए तो युवकों ने की मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदार ने रुपये नहीं दिए तो युवकों ने की मारपीट, मामला दर्ज
Fri, 28 Jun 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निजामपुर। निजामपुर क्षेत्र के धौलेड़ा क्रशर पर एक दुकानदार के साथ मारपीट की गई। पुलिस शिकायत में धौलेड़ा निवासी चंद्रभान ने बताया कि उसने धौलेड़ा क्रशर जोन पर चाय की दुकान कर रखी है। 22 जून की रात करीब 10 बजे अपनी दुकान के अंदर था तभी गांव बिगोपुर के दो लड़के नशे की हालात में आए। वह दुकान के अंदर घुस गए और रुपये मांगने लगे। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो मारपीट करने लग गए। इस दौरान शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देखकर दोनों मौके से भाग गए। लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल नांगल चौधरी में दाखिल करवाया। जहां से नारनौल के नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।