{"_id":"68af5a6df5dfc1701309b4bc","slug":"when-the-issue-was-raised-in-the-legislative-assembly-e-bhoomi-portal-was-opened-for-imt-narnol-news-c-203-1-sroh1010-119615-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विधान सभा में उठा मुद्दा तो खोला आईएमटी के लिए ई-भूमि पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विधान सभा में उठा मुद्दा तो खोला आईएमटी के लिए ई-भूमि पोर्टल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा विधानसभा के सत्र के दौरान महेंद्रगढ़ के गांव खुडाना की प्रस्तावित आईएमटी को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया गया। विधायक की ओर से विधानसभा में यह मुद्दा उठाने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से भी आईएमटी की प्रस्तावित भूमि के लिए किसानों व ग्रामीणों के लिए ई-भूमि पोर्टल खोल दिया गया। अब दो माह तक यह पोर्टल खुला रहेगा तथा किसान अपनी जमीन देने की सहमति ई-भूमि पोर्टल पर दे सकते हैं।
विधायक कंवर सिंह यादव ने प्रश्न करते हुए कहा कि लंबे समय से प्रस्तावित आईएमटी खुडाना पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है, जबकि इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किया गया था। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि जनता का सरकार पर भरोसा है, इसलिए इस परियोजना का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।
जवाब में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित आईएमटी खुडाना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसलिए इस चरण पर काम शुरू करने की कोई समय सीमा नहीं बताई जा सकती। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के समय आईएमटी की घोषणा की गई थी, लेकिन यह एनएच-148बी से लगभग दो से ढाई किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
आईएमटी के लिए न्यूनतम 1500 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जो वर्तमान में उपलब्ध नहीं है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि कनेक्टिविटी के लिए चौड़ी सड़क भी चाहिए और भूमि का विवरण ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड करना होगा। जैसे ही पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई जाती है, सरकार आईएमटी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।
-- -- -- -- -- -- --
- 24 फरवरी 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गांव खुडाना की भूमि पर इसका शिलान्यास किया था। ग्राम पंचायत व ग्रामीणों की ओर से इस परियोजना के लिए प्रस्तावित 1200 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की सहमति भी दी थी। लेकिन स्टेट हाईवे 148बी से प्रस्तावित भूमि तक 250 फुट लंबा मुख्य रास्ता बनाया जाना है। इस रास्ते में निजी मलकीयत की भूमि भी शामिल है।
इसके लिए कुछ किसानों की ओर से पहले खोले गए ई-भूमि पोर्टल पर सहमति दी जा चुकी है। वहीं सात साल में यह परियोजना सात कदम भी नहीं चल पाई है। अब लोगों को फिर से उम्मीद है कि प्रदेश सरकार जिले के लिए इस महत्वपूर्ण परियोजना पर तेजी से काम शुरू करेगी।