फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   When the debris was removed from Masani Chowk to College Mor, the market started opening up

Mahendragarh-Narnaul News: मसानी चौक से काॅलेज मोड़ तक हटा मलबा तो खुला आने लगा बाजार

Tue, 17 Jun 2025 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
When the debris was removed from Masani Chowk to College Mor, the market started opening up
फोटो संख्या:72- भगवान परशुराम चौक से मसानी चौक तक सड़क के दोनों तरफ पक्के अतिक्रमण हटाने के बाद
महेंद्रगढ़। नगरपालिका की ओर से पिछले दो सप्ताह से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरा हुआ तो शहर का 11 हट्टा बाजार व मसानी चौक से परशुराम चौक तक बाजार खुला-खुला नजर आने लगा।
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह के दौरान नगरपालिका की ओर से मसानी चौक से कॉलेज मोड तक करीब डेढ़ किलोमीटर में शहर के मुख्य बाजारों से वर्षों से हो रहे पक्के अतिक्रमण, चबूतरों व टीनशेड को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, 2.82 करोड़ रुपये का बजट खर्च कर छह माह के समय में इस मार्ग का निर्माण पूरा कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। पिछले दो दशक के दौरान शहर का 11 हट्टा बाजार निर्माण को लेकर विवादों में रहा है। नपा के लिए भी अतिक्रमण को हटाना किसी चुनौती से कम नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव स्वयं इस कार्य की निगरानी कर रहे थे। रोज स्वयं ही नपा के अधिकारियों के अतिक्रमण हटाने व परेशानियों को लेकर फीडबैक लिया जा रहा था। साथ ही उपमंडल अधिकारी नियमित रूप से शहर के व्यापारियों से मिलकर अतिक्रमण हटाने की अपील भी करते रहे।

आखिर शहर के व्यापारियों एवं दुकानदारों ने भी इस अभियान में प्रशासन व नगरपालिका का सहयोग किया। अनेक दुकानदारों ने तो अतिक्रमण को स्वयं ही हटा लिया था। उपमंडल अधिकारी की निगरानी में निर्माण कार्य भी तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed