फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ...when King Dashrath heard the voice and released his arrow piercing the sound

Mahendragarh-Narnaul News: ... जब राजा दशरथ ने आवाज सुनकर छोड़ा शब्दभेदी बाण

Mon, 16 Oct 2023 12:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 16 Oct 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
...when King Dashrath heard the voice and released his arrow piercing the sound
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर श्रवण-दशरथ नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर में तीन स्थानों पर चल रही भगवान श्रीराम की मानवीय लीलाओं के मंचन में युवा कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह रहे हैं। इसी कड़ी में श्री हनुमान रामलीला कमेटी रेलवे अनाज मंडी, महेंद्रगढ़ के रंग मंच पर दिग्विजय की लीला का मंचन किया गया। रावण-नंदी, रावण-वेदमती, इंद्र-मेघनाद संवाद और शिव तलहटी की लीला का मंचन किया गया। रामलीला में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा के कंवर सिंह यादव रहे।
लीला में भगवान शंकर के अभिनय में डॉ. श्रीनिवास गोड, रावण के अभिनय में राजेश सैनी, नंदी के अभिनय में राहुल सैन, वेदमती के अभिनय में रेविन गोरा, इंद्र के अभिनय में भावेश तिवारी, मेघनाथ के अभिनय में संजय बछौदिया, राजा जनक के अभिनय में नीरज जोशी, सेनापति दिव्य, प्रिंस, नीरज, जीतू रहे। डांसर निशु ने सभी दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान होशियार सिंह सैनी, लीला के संरक्षक जितेंद्र चौधरी, सचिव संदीप तायल, मैनेजर पतराम यादव, निर्देशक मोहनलाल सैनी, सुधीर दीवान, नपा पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह यादव, संजय मित्तल, शमशेर सिंह यादव, डाॅ. मोनू सैन, शेर सिंह मोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। रामलीला परिषद के रंगमंच पर श्रवण कुमार की यादगार रात्रि ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मनीष राव मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला परिषद के राजाराम पालडी रंगमंच पर जैसे ही बाल कलाकार पंकज यदुवंशी ने संवाद प्रारंभ किए तो लोगों ने उनकी अभिनय क्षमता पर खूब तालियां बजाईं। मंच पर पहली बार श्रवण का अभिनय कर रहे पंकज यदुवंशी ने प्रस्तुति से छाप छोड़ी। राजा दशरथ सरयू नदी पर जल लेते हुए जैसे ही अपना शब्दभेदी बाण छोड़ते हैं, मंच काफी गमगीन हो जाता है। दशरथ कुलदीप कनोडिया व श्रवण पंकज यदुवंशी के संवाद काफी प्रभावशाली रहे। श्रवण कुमार का माता-पिता को कांवड़ में बिठाने का दृश्य रोमांचकारी रहा। हास्य कलाकार विकास तिवाडी और उनकी टीम ने दर्शकों को खूब हंसाया। बधाई गाने वालों में सतीश श्रवण, गिरीश कनोडिया और उनकी टीम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संरक्षक अनिल कौशिक, प्रधान दिनकर बोहरा, सुरेश पंचोली, घीसाराम सैनी ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, अंग्वस्त्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर संरक्षक चेतनप्रकाश गौड़, दयाशंकर तिवाड़ी, कार्यकारी प्रधान अमित मिश्रा, सोहन टैनी, दिनेश मेहता, अतुल दीवान, प्रमोद तिवाड़ी, प्रवीण गौड़, राजेश बोहरा, अनिल सेठ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
आदर्श रामलीला में श्रवण नाटक का मंचन
बीती रात श्री आदर्श रामलीला कमेटी के आकर्षक मंच पर हुए श्रवण नाटक ने दर्शकों की आंखों को नम कर दिया। श्रवण के अभिनय में प्रेम सैनी, दशरथ हरिशंकर कौशिक, शांतनु प्रकाश सैनी, ज्ञानवती शुभम तिवारी, वशिष्ठ लक्की, विष्णु साहिल यादव आदि अन्य कलाकार शामिल थे। लीला में मुख्य श्रीमती बाला प्रधान रही। अध्यक्षता रवि चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि हरिराम खन्ना पार्षद प्रतिनिधि शारदा खन्ना, अति विशिष्ट अतिथि राजबाला यादव हेल्थ वर्कर, बबीता देवी रही।

इस मौके पर मोदाश्रम के पूर्व प्रधान बच्चन, दीपक, अजय, संगम गोयल, श्रीनिवास यादव, ईश्वर सोनी, विष्णु शर्मा, दीपक धरसू ,भीखू, राम कौशिक, सतवीर मिस्त्री, सत्यप्रकाश यादव, मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed